फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां के डांटने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 21 May 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/ पैलानी। नशे में परिजनों से झगड़ा कर रहे युवक को मां ने डांटा और फंदा लगाकर मर जाने की बात कही तो युवक ने खुद कमरे के फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के करिंदा डेरा निवासी रामबाबू (26) ने सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी से छत में लगे बांस में फंदा लगा लिया। पिता रामविलास ने बताया कि रामबाबू सुबह शराब के नशे में घर आया था। वह घर में झगड़ा कर रहा था। मां श्यामा ने कहा कि झगड़ा मत करो नहीं तो मैं फंदा लगाकर मर जाऊंगी।
इतना सुनने के बाद वह घर के अंदर गया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रामबाबू की शादी पांच साल पहले पत्नी प्रीति से हुई थी। उसके एक दो साल की बेटी लक्ष्मी है। प्रीति सात माह की गर्भवती है। चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर युवक ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें