फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पेड़ में बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मामूली विवाद के तूल पकड़ लेने पर ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। उसकी हालत खराब हो गई। घटना के समय यह युवक शराब के नशे में होना बताया गया है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के फत पुरवा गांव का अखिलेश (22) पुत्र संतोष शनिवार की रात दो साथियों के साथ बाइक पर सैमरा गांव जा रहा था। रास्ते में बड़ेहा गांव में तीनों रुककर गुमटी में गुटका खाने लगे। वहां खड़े ग्रामीण से अखिलेश का विवाद हो गया। अखिलेश ने उसे दो तमाचे जड़ दिए। यह खबर मिलते ही गांव के लोग आ गए और तीनों को घेर लिया। दो साथी भाग निकले और अखिलेश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गांव वालों ने उसे पेड़ में बांधकर पीटा। बाइक और मोबाइल भी छीन लिए। पीटने के बाद अखिलेश के घरवालों को सूचना दी कि शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। घर के लोग मौके पर पहुंचे और अखिलेश को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को फिलहाल सूचना नहीं दी गई। समझौते की बात चल रही है।
एक दूसरी घटना में कमासिन गांव का प्रेम नारायण (45) के साले का पड़ोसी युवक विनय से विवाद चल रहा है। शनिवार की रात विनय अपने दोस्तों के साथ प्रेम नारायण के घर जाकर धौंस धमकी देने लगा। प्रेम नारायण को लाठी से पीटा भी। प्रेम नारायण के भतीजे बब्बू (20) को भी हमलाकर घायल कर दिया। उधर, विनय (40) भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें