फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के थरथुवा गांव निवासी दीपक (27) 17 नवंबर को किसी काम से तिंदवारी बाइक से जा रहा था। हरदौली गांव के पास सामने से आई कार से बचने में संतुलन बिगड़ जाने से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया था। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। करीब 10 दिन तक इलाज चला। अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक चोटों में दर्द उठा तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चाचा राजू ने बताया कि वह अविवाहित था। पुणे में रहकर कमाता था। दीपावली पर घर आया था। घर में मां ललिता है। दो भाइयों में बड़ा था। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुआ था। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए ले जाते समय मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें