फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने कमरे में फंदा लगा दी जान

Tue, 04 Aug 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 04 सीकेटीपी 18 राज केसरवानी फाइल फोटो। आर्काइव।
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोल तालाब मोहल्ले में सोमवार रात एक 23 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गोल तालाब मोहल्ले निवासी जमुना केसरवानी ने बताया कि उसका बेटा राज केसरवानी (23) शाम को रोज की तरह बाजार की ओर से आया और सभी के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आई।
दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो राज फंदा से लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय पिता जमुना बनारस बोल बम में गए थे। घर पर मां व बहन थीं। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि फंदा लगाने से मौत की जानकारी मिली है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें