फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो मजदूरों को लोडर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 1- मृतक प्रदीप। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारिया डेरा के पास सोमवार की रात एक लोडर ने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

जसपुरा कस्बे की नई बस्ती निवासी प्रदीप (31) अपने साथी सुशील (30) के साथ सोमवार की रात नौ बजे सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बांदा की ओर से डाक लेकर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
थाना इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी जसपुरा भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक प्रदीप पांच भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। वह नागपुर में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो माह पहले घर लौटा था। तब से वह गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां भूरी देवी समेत पूरा परिवार बेहाल है। पुलिस ने भाग रहे लोडर को सुमेरपुर थाना में पकड़वा लिया है। थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लोडर को सुमेरपुर में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें