बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के छितरिया पुरवा गांव निवासी अरविंद (20) ने शनिवार की शाम बांए हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिता मलखान ने बताया कि शनिवार की सुबह खेतों में हाथ बटाने के लिए उसे बुलाया था। खेत न आने पर शाम को घर जाकर उसे डाट दिया तो उसने नाराज होकर ब्लेड से हाथ की नस काट ली।
उधर, सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। मर्का थाना क्षेत्र के इंगुआ मऊ गांव निवासी राजू (18) पुत्र गुलजार शनिवार की सुबह बहन के यहां ओरहा गांव गया था। शाम को वापस घर आते समय जामू गांव के पास बाइक को टै्रक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।