फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 09 Jul 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के हलवाई का पुरवा निवासी दिनेश वर्मा (45) ने रविवार सुबह अपने घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसका छोटा पुत्र देवा घर के अंदर गया तो उसने पिता को फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

दिनेश के साले बारेलाल ने बताया कि घटना के समय दिनेश की पत्नी रीता मजदूरी करने गई थी। उसके चार पुत्र हैं। तीन पुत्र शोभा, अंकुश और पवन बाहर रहकर कमाते हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश शराब का आदी था।
दिनेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई की बीमारी के चलते 15 साल पहले मौत हो चुकी है। बदौसा इंस्पेक्टर सविता सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें