बांदा। महिला वेटर के साथ छेड़खानी व बदसलूकी के आरोप में फंसे रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी ने शहर के कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने व अन्य आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि 17 अगस्त को शहर के नरैनी रोड स्थित श्याम दरबार रेस्टोरेंट के मालिक इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी योगेश शुक्ला के ऊपर उसके ही रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक महिला ने छेड़खानी, बदसलूकी व एक माह का वेतन 10 हजार रुपये न देने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोतवाली में योगेश शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उधर, उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण के बाद अब आरोपी योगेश शुक्ला की पत्नी ने कुछ व्यक्तियों पर रंगदारी मांगने व अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जांच के क्रम में विधिक कार्रवाई की जाएगी।