बांदा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के प्राइवेट फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को शुल्क जमा करने का एक और मौका दिया गया है। अब एक सितंबर तक कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। व्यक्तिगत व पत्राचार के फार्म भरने के लिए सेंटर निर्धारित कर दिए थे। विद्यार्थियों ने आवेदन तो जमा कर दिए लेकिन कई विद्यार्थी परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे। अब एक सितंबर तक वंचित विद्यार्थी परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शुल्क जमा करने का समय बढ़ा दिया गया है और वंचित विद्यार्थी कोषागार में परीक्षा शुल्क को जमा कर सकते हैं।