बांदा। दो दिवसीय आल्हा गायन प्रतियोगिता रविवार को
तड़के पुरस्कार वितरण के साथ खत्म हो गई। ऊदल विवाह और नरवलगढ़ की लड़ाई का
संगीतमयी बखान कर आल्हा गायकों ने श्रोताओं का मनमोह लिया।
आयोजन
श्यामलाल सैनी की स्मृति में नव चेतना समाज ने किया। संतोष यादव,
जुग्गीलाल, श्यामलाल यादव, लल्लू, चरन सिंह, उमाशंकर सेन, चंद्रभान सिंह व
रमेश ने घोड़ा खरीदने ऊदल का काबुल जाना, ऊदल व फुलवा का मिलन और फुलवा के
भाई मकरंद और ऊदल के युद्ध तथा नरवलगढ़ की लड़ाई का प्रसंग सुनाया।
उद्घाटन
सपा नेता व डीडीसी प्रत्याशी राजाभइया वर्मा ने किया। आल्हा गायकों को सपा
नेता शैलेंद्र यादव (राजू) व अनूप सिंह ने सम्मानित किया। केके सैनी ने
आभार जताया। रामदत्त पांडेय, हाकिम गुप्ता, रामकिशोर गुप्त, राजेश सैनी,
शोभाराम कश्यप, दुर्गा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।