फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुट्ठी बांधे आया जग में, हाथ पसारे जाएगा

Mon, 05 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुट्ठी बांधे आया जग में, हाथ पसारे जाएगा, जैसी करनी करे यहां पर, वैसा ही फल पाएगा। जैन समुदाय की जिनवाणी शोभा यात्रा में यह भजन गूंजता रहा। उधर, महिलाएं-पुरुष युवक और युवतियों ने जमकर डांडिया डांस किया। चांदी की पालकी में जैनियों का पवित्र ग्रंथ जिनवाणी को जैन श्रद्धालु कंधों पर लेकर चलते रहे।
विज्ञापन


रविवार को छोटी बाजार स्थित पुराने चैत्यालय से जिनवाणी शोभा यात्रा शुरू हुई। शहर के कई प्रमुख रास्तों से गुजर कर वापस चैत्यालय आई। कई स्थानों पर शोभा यात्रा पर फूल बरसाए गए और आरती हुई। महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं। युवतियां डांडिया नृत्य में मस्त रहीं।

भगवान महावीर के जयकारे भी गूंजते रहे। युवाओं का जैन मंडल चांचर नृत्य करता रहा। अहिंसा परमो धर्मा तथा जियो और जीने दो के उद्घोष लगाए गए। स्टेशन रोड पर जैन धर्मशाला में पालकी की भजन कीर्तन के बीच आरती हुई।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में तारण तरण दिगंबर जैन परिषद संरक्षक महेेंद्र कुमार जैन सहित नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, सुभाषचंद्र मोइया, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, विनय कुमार जैन, प्रकाशचंद्र, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार, रत्नेश, राकेश, सुकेश, संजय, संदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें