फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर छात्र की मौत

Sat, 17 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। उत्तेजित ग्रामीणों ने भाग निकले ट्रक को पकड़ने की मांग लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद ही जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


बब्बू खोड़ (खन्ना, महोबा) का आशिक (16) पुत्र अजीज पड़ोसी की बारात का सामान लेने शनिवार को दोपहर बाइक पर मटौंध आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरसी मोड़ (खन्ना) के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उधर, घटना की खबर मिलने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उधर, मौके पर पहुंचे खन्ना थानाध्यक्ष सतीशचंद्र शुक्ला को खफा ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक चालक पकड़े जाने के बाद ही शव उठाने देंगे।
विज्ञापन


उधर, मटौंध थाना पुलिस ने भाग रहे ट्रक को अपने क्षेत्र में रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक मटौंध जीआईसी में 9वीं कक्षा का छात्र था। मृतक के बाबा मोहम्मद हबीब ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें