फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अमेजन कंपनी का पुतला फूंका

विज्ञापन
The traders burnt the effigy of the amazon company - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ऑनलाइन व्यापार कर रही कंपनी पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने प्रदर्शन किया। साथ ही कंपनी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। आरोप लगाया कि यह कंपनी विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स और पदार्थ का व्यापार कर रही है। आतंकी घटनाओं में कंपनी भी कम गुनहगार नहीं है।
विज्ञापन

गुरुवार को महेश्वरी देवी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के बाद कंपनी का पुतला फूंका। इसकी अगुवाई कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आतंकी घटनाओं में सैनिकों की शहादत में आतंकी संगठनों से कम गुनहगार कंपनी नहीं है।
यह ऑनलाइन कंपनी वेबसाइट के जरिये विस्फोटक सामग्री के केमिकल्स, एल्युमीनियम पाउडर आदि को प्रदर्शित कर रही है। कोई भी आसानी से इसे खरीद सकता है। पुलवामा हमले में भी इस्तेमाल हुए विस्फोटक सामग्री भी ऑनलाइन इसी कंपनी से खरीदी गई थी।
विज्ञापन

संगठन ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऑनलाइन कंपनी पर भारत में व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही इस कंपनी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। साथ ही कामर्स कंपनियों के ई-व्यापार पर भी पूरी तरह रोक लगाई जाए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक ओमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पप्पू शिवहरे सहित संजीव सिंह बबलू, इंद्र प्रकाश इंदु, मुकेश गुप्ता, संत कुमार, रवि शिवहरे, संजय गुप्ता, राकेश कुमार रक्कू इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें