फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी ने बरामदे में लगे जाल से फंदा लगाकर दी जान

Tue, 19 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोरी ने घर के अंदर बरामदे में लगे जाल से निकली सरिया से फंदा लगाकर जान दे दी। रात में भाई की नींद खुली तो उसने किशोरी को फंदे से लटका देखा। तब परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव निवासी राजा प्रजापति ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी देवी (16) ने रात करीब 12 बजे घर के बरामदे में लगे जाल से निकली सरिया से मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। रात में उसका छोटा भाई आदर्श उठा तो उसने देखा तो लक्ष्मी फंदे से लटकी थी। पिता के मुताबिक, रात में सभी ने खाना खाकर सोने चले गए थे। घर में किसी तरह का कोई विवाद या झगड़ा भी नहीं हुआ था। लक्ष्मी ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। इस साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा भी पास की थी। बड़ी बहन अनीता की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। देहात कोतवाली एसओ चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें