फोटो 01- अवस्थी पार्क में झूला ठीक होने के बाद झूलते बच्चे। संवाद
बांदा। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित अवस्थी पार्क में झूले और ओपन जिम के जिम के उपकरण दुरुस्त होने से यह फिर से गुलजार हो गया है। 29 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने यहां के टूटे झूले और जिम के कबाड़ हो चुके उपकरणों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद नगर पालिका ने इन्हें अब ठीक करा दिया है।
शहर के बीच स्थित एक मात्र अवस्थी पार्क है। यहां पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे जवान सभी वर्ग के लोग पहुंचते हैं। यहां लगे ओपन जिम के उपकरण टूट जाने या खराब होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी तरह बच्चों के लिए लगे झूले भी टूट गए थे।इससे वह पार्क आकर मायूस हो जाते थे। वहीं टूटे झूले जो बच्चों के लिए हादसों को दावत दे रहे थे। इस समस्या को 29 अगस्त के अंक में प्रकाशित होने पर जिम्मेदारों ने इसे ठीक करा दिया है। यहां आने वाले शमीम बताते हैं कि झूले ठीक हो जाने से बड़ी राहत है। ईओ श्रीचंद्र ने बताया कि जो उपकरण खराब थे उन्हें बदल दिया गया है।