फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुखार का इलाज कराने ससुराल आए किसान को सर्प ने डसा, मौत

Thu, 04 Sep 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुखार का इलाज कराने ससुराल आए किसान को खेत में सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी चंदपाल ने बताया कि उसके चचेरे दामाद बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव निवासी भैरो प्रसाद (43) को बुखार आने की वजह से वह पांच दिन पहले अपनी ससुराल साथी गांव आया था। गुरुवार को सुबह वह खेत गया था। तभी सर्प ने उसके दाहिने पैर में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। चचिया ससुर चंदपाल ने बताया कि वह किसानी करता था। उसके पास डेढ़ बीघा जमीन है। वह खेत की जुताई करवाने के लिए गांव आया था। पत्नी आनंद कुमारी और एक बेटी व बेटा के साथ मुंबई में रहकर चाय की दुकान खोले है। वह एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव आया था। पत्नी और बच्चे मुंबई में रहते हैं। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सर्प दंश से मौत होना बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें