फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राओं को मिलेंगे रसगुल्ले

Tue, 08 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के भोजन और नाश्ते के मेन्यू में संशोधन हो गया है। अब भोजन में पनीर की सब्जी के साथ ही छात्राओं को हर संडे रसगुल्ले खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन


सफेद रसगुल्ले व गुलाब जामुन अलग-अलग रविवार को दिया जाएगा। इसके अलावा अंडे, दूध, मौसमी फल, खीर, पेठा आदि भी खाने को दिया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में छात्राओं के भोजन से लेकर नाश्ते तक की व्यवस्था है। इस शिक्षासत्र में दूसरी बार मेन्यू में संशोधन किया गया है। अब मेन्यू से ब्रांडेड पौष्टिक पाउडर को बाहर कर दिया गया।

पहले पौष्टिक पाउडर को दूध में मिलाकर छात्राओं को देना था, लेकिन अब उसे मेन्यू से  बाहर कर दिया गया है। छात्राओं को हर रविवार सफेद रसगुल्ला या गुलाब जामुन देना है।
विज्ञापन


बीएसए ने सभी वार्डनों को पत्र जारी कर दिसंबर महीने से नए मेन्यू के आधार पर छात्राओं को भोजन और नाश्ता देने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा प्रत्येक माह के पहले दिन स्थानीय स्तर पर प्रचलित व्यंजनों को भोजन में शामिल किया जाएगा। रोजाना चावल व सब्जी में एक किलो सोयाबीन की बड़ी का प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि मेन्यू स्कूलों को भेज दिया गया है। इसी सप्ताह से नए मेन्यू के आधार पर भोजन व नाश्ता छात्राओं को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें