फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानइस मार्किंग के फेर में उलझे रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) में ज्यादातर परीक्षार्थियों को सामान्य ज्ञान ने तो राहत दी, लेकिन कृषि संबंधी (विषय आधारित) प्रश्नों में परीक्षार्थी खूब उलझे।
विज्ञापन

तीन घंटे में 200 प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों के पसीने छूट गई। सबसे ज्यादा उन्हें माइनस मार्किंग (गलत जवाब पर नंबर कटने) का डर सताता रहा। तमाम परीक्षार्थियों ने सही-गलत के फेर के चलते कई प्रश्नों के जवाब नहीं दिए। इस दौरान यूपीकैटेट परीक्षा में कुल 729 परीक्षार्थियों में 56 गैरहाजिर रहे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित यूपीकैटेट-2021 मंडल मुख्यालय, बांदा में सिर्फ एक सेंटर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित कराई गई। दो दिवसीय परीक्षा में 12 अगस्त को स्नातक व 13 अगस्त को परास्नातक व पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

स्नातक में 524 में 479, परास्नातक में 159 में 152 व पीएचडी के 46 में 42 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। तीनों डिग्री परीक्षा में 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रवेश दिया गया। यहां विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. जीएस पवार और सहायक अधीक्षक डॉ. मोहम्मद नासिर मौजूद रहे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के डॉ. रियाज अहमद परीक्षा अधीक्षक रहे। कुलपति डॉ. यूएस गौतम और कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने परीक्षा का जायजा लिया। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह से सिर्फ एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें