बांदा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के
प्रश्नपत्र यहां प्राप्त हो गए। इन्हें मुख्यालय स्थित जीआईसी के एक कक्ष
में रखा गया है। कक्ष को बाहर से सील कर दिया गया है।
हालांकि कक्ष
के दरवाजे जर्जर और अंदर दीवारें सीलन भरी हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा
के लिए किसी सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी नहीं लगी। प्रश्नपत्रों को 10 से 12
फरवरी के बीच परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा।
जिले के सभी 69
परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों को केंद्र पर
स्ट्रांग रूम तैयार कराने और सुरक्षा के भी बंदोबस्त करने को कहा गया है।
जिस दिन प्रश्नपत्र केंद्रों में पहुंचेंगे, उस दिन केंद्र व्यवस्थापक
परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को शुरू
हो रही हैं। 10 फरवरी को बबेरू, पैलानी, नरैनी तहसील में और 11 व 12 फरवरी
को सदर व अतर्रा तहसील में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।
प्रभारी
डीआईओएस संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
कर दी गई है। सचल दल गठित करने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने
प्रधानाचार्यों से प्रवेश पत्र और परीक्षा सामग्री डीआईओएस दफ्तर से शीघ्र
ले जाने को कहा है।
वित्तविहीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने
बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव की अगुवाई में प्रदेश के
वित्तविहीन शिक्षक और कर्मचारी लखनऊ में अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे हैं।
सपा
ने चुनावी घोषणा पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का वादा
किया था, लेकिन अब अपना वादा भूल गई। 22 फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट
होना है।
इसमें यदि मानदेय के लिए धन आवंटित नहीं होता तो
वित्तविहीन शिक्षक आमरण अनशन करेंगे। साथ ही बोर्ड परीक्षा का ड्यूटी
बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। 10 फरवरी को डीआईओएस दफ्तर में धरने
में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों से शामिल होने को कहा है।