फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट यूथ बनी स्टेट वालीबाल चैंपियन

Tue, 09 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में यूपी स्टेट यूथ ने फैजाबाद को हराकर चैंपियनशिप हासिल की। दर्शकों व वरिष्ठ खिलाड़ियों ने विजेता टीमों को शाबासी दी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को पहले मैच में फैजाबाद छात्रावास टीम ने स्वराज क्लब बांदा को 25-16, 25-19 से हराया। दूसरे मैच में जबलपुर आर्मी ने 25-20, 25-22 के अंतर से गोयरा को हराकर जीत हासिल की।

तीसरे मैच में यूपी स्टेट यूथ ने स्वराज क्लब बांदा को 25-12, 25-6 से शिकस्त दी। चौथे मैच में साईं छात्रावास रायबरेली ने 25-20, 25-17 के अंतर से गोयरा से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में यूपी स्टेट यूथ ने फैजाबाद छात्रावास को 25-22, 25-21, 25-23 से हराकर जीत दर्ज की। छठवें मैच में जबलपुर आर्मी ने साईं छात्रावास रायबरेली को 25-20, 25-21 से हराया।

पहले सेमीफाइनल में फैजाबाद ने गोयरा को 25-17, 25-21 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में यूपी स्टेट यूथ टीम जबलपुर आर्मी को 25-10, 24-26, 25-21 से हराकर फाइनल में पहुंची।

यूपी स्टेट यूथ ने 25-21, 25-21 से मैच जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। सदर विधायक विवेक कुमार सिंह, संयोजक शिव कुमार गुप्ता, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत बताई।

रामेंद्र शर्मा, सीरजध्वज सिंह, जमीरुद्दीन सिद्दीकी, जिला आबकारी अधिकारी सुरेशचंद्र, सबल सिंह, शिवस्वरूप, सुरेंद्र सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, नत्थू शुक्ला, शैलेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें