फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया पथराव

Wed, 16 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। तुलसी एक्सप्रेस की बोगी के दरवाजे न खोलने पर गुस्साये यात्रियों ने वैक्यूम खोलकर ट्रेन रोक ली और पथराव किया। यात्रियों के उपद्रव में कई लोग घायल हो गए। बाद में स्टेशन मास्टर के समझाने-बुझाने के बाद ट्रेन आधा घंटा बाद रवाना हुई।
विज्ञापन


इलाहाबाद से मुंबई जा रही तुलसी एक्सप्रेस बुधवार को रात सात बजे जैसे ही स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बोगियों के दरवाजे बंद होने पर खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजे नहीं खुले।

दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन ने हार्न दिया और आगे बढने लगी। इससे झल्लाए यात्रियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने वैक्यूम खोलकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


गार्ड के आगे जनरल डिब्बे 10421 तथा 04701 में पथराव शुरू कर दिया। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान जीआरपी के कोई कर्मी नजर नहीं आए।

स्थिति बिगड़ते देख स्टेशन मास्टर और गार्ड ने यात्रियों को समझाया-बुझाया एक बोगी खुलवाकर उसमें बैठाया। करीब आधा घंटा बाद स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


भीड़ व उपद्रव के चलते सैकड़ा भर यात्री टिकट लेने के बाद सफर करने से वंचित रह गए। दोनों बोगियों में सवार कई यात्रियों को पथराव में चोटें भी आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें