फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला बरकरार

Tue, 21 Jul 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-18- जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती छात्रा स्नेहा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मटौंध क्षेत्र के गांव अछरौड़ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। सोमवार की रात फिर एक छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। मंगलवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार भी विद्यालय पहुंचे और व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन


सोमवार की रात नौ बजे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कक्षा 11 की छात्रा स्नेहा (16) को भर्ती कराया गया। छात्रा के साथ आईं विद्यालय की स्टाफ नर्स शीतल ने बताया कि विद्यालय में स्नेहा को उल्टी दस्त हो रहे थे। इस पर वह उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर आई हैं। डॉक्टर ने उसे डायरिया बताया है। इसके पूर्व छात्रा आदित्या, शिवानी व खुशी को भर्ती कराया गया था। सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मंगलवार को सुबह विद्यालय पहुंचे मंडलायुक्त ने शिक्षण व्यवस्था, छात्रावास एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर शिक्षण व्यवस्था, अध्यापकों की उपलब्धता, भोजन, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी की।

फोटो-18- जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती छात्रा स्नेहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें