फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल को गरीबों ने घेरी कमिश्नर की कार

Mon, 29 Dec 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कंबल दो, जान न लो’ नारे के बीच गरीब, वृद्ध और असहायों ने कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर की कार घेर ली। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें हटाया तो सभी जजी चौराहा आ गए और जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने पर बमुश्किल जाम खत्म किया।
विज्ञापन


सोमवार को कचहरी परिसर में स्थित एनआईसी केंद्र में मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए कमिश्नर और डीएम समेत अन्य बड़े अधिकारी आए हुए थे।

इसी बीच दो सौ से ज्यादा गरीब, वृद्ध व असहाय महिला-पुरुषों ने उनकी कारें घेर लीं। आरोप लगाया कि घंटों खुले आसमान तले ठिठुरने के बाद भी कंबल नहीं दिए जा रहे। नारे लगाए और रोष जताया।

गरीबों की भीड़ व गुस्सा देख कोई अधिकारी एनआईसी से बाहर नहीं निकला। अलबत्ता कोतवाली पुलिस बुला ली गई। प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बमुश्किल गरीबों को हटाकर दूर किया। इस पर इस हूजूम ने जजी चौराहे आकर यहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन


यह देर शाम तक चला। यातायात ठप रहा। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद आए एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने उन्हें कंबल देने का भरोसा दिलाया। तभी यह बूढ़े और असहाय जाम खत्म करने पर राजी हुए। चेतावनी दी कि दो दिन में कंबल नहीं मिले तो शहर के सभी मजबूर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें