फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड की सलामी ली।

Thu, 24 Jan 2019 11:53 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
दीक्षांत परेड में शपथ लेते रिक्रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह गुरुवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य आयोजन के बीच हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने उद्घाटन किया। अपनी वेशभूषा में सजे-संवरे और सशस्त्र रिक्रूट ने परेड और सलामी पेश की। डीआईजी ने परेड का अवलोकन किया और सलामी ली। इसी के साथ यहां पिछले छह माह से प्रशिक्षण ले रहे 199 रिक्रूट का प्रशिक्षण पूरा हो गया। यह सब फतेहपुर जनपद के हैं।

विज्ञापन


अब इन्हें थानों में भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने डीआईजी की अगुवानी की। डीआईजी और एसपी ने रिक्रूट से कहा कि पूरी कर्तव्यनिष्ठा, दायित्व और मेहनत से अपनी ड्यूटी अंजाम दें। यही उनके भविष्य संवरने का सुनहरा अवसर है। रिक्रूट को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार भी दिए गए। समारोह में डीएम हीरा लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम, एएसपी एलबीके पाल आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें