फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक ने किसानों को दिए खेती के टिप्स

Thu, 24 Jan 2019 11:50 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
खेती संबंधी जानकारी देते सीएसए कानपुर के कृषि वैज्ञानिक डा.जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के कृषि वैज्ञानिक डा.जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को बबेरू क्षेत्र में किसानों के साथ फसलों का जायजा लिया और उन्हें वर्तमान कृषि परिस्थितियों की जानकारी देते हुए चर्चा की।

विज्ञापन


खेतों में जाकर फसल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां यमुना किनारे दलहन एवं तिलहन का उत्पाद बढ़ाने के लिए उपयुक्त प्रजातियों का बीज और संतुलित तकनीकी प्रबंधन अपनाने की जरूरत है। गांव में ही उद्यम की संभावनाएं तलाश कर दाल-तेल आदि के स्वरोजगार स्थापित करने को प्रेरित किया। बकरी पालन को भी फायदेमंद बताया। महिलाओं को कृषि आधारित व्यवसाय करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने बताया कि सीएसए कानपुर में 6 से 8 मार्च तक कार्यशाला होगी। इसमें जनपदों से चयनित कृषक शामिल होंगे। कृषि वैज्ञानिक को किसान होरीलाल (जलालपुर), राजेश (भदेहदू), आनंद शुक्ला आदि ने खेती संबंधी समस्याएं बताईं। कृषि वैज्ञानिक गाय के गोबर और गोमूत्र से भी स्वरोजगार के टिप्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें