फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में इकलौता पाजिटिव, 54 रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में संक्रमित सक्रिय मरीज (एक्टिव पाजिटिव) का आंकड़ा फिलहाल एक ही बरकरार है। पिछले तीन दिनों से इसमें वृद्धि नहीं हुई है। इस बीच बीते 24 घंटे में झांसी लैब से 54 नमूनों जांच यहां प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि यह सभी निगेटिव हैं। कोई पॉजिटिव नहीं है। जनपद में अब तक 23 पाजिटिव केस पाए जा चुके हैं। जिनमें 22 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। मौजूदा में सिर्फ एक एक्टिव पाजिटिव केस है।
चित्रकूटधाम मंडल में संक्रमित मरीजों के आंकडे़ में चित्रकूट अभी भी अव्वल बना हुआ है। यहां संक्रिय संक्रमितों की संख्या 11 है। जब कि हमीरपुर में 2 और बांदा व महोबा में 1-1 संक्रमित है। बांदा में 21, चित्रकूट में 8, हमीरपुर व महोबा में 2-2 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार 23 मई को राजकीय मेडिकल कालेज से 7 और मुख्य चिकित्साधिकारी ने 53 सैंपल जांच के लिए झांसी भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जनपद से अब तक 1424 लोगों के नमूनों जांच में भेजे जा चुके है। इनमें मेडिकल कालेज से 970 और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा भेजे गए नमूनों की संख्या 454 है। मेडिकल कालेज में मौजूदा समय में 15 मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें