Dealers asked the administration, when to sell the cartridges
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रशासन ने सभी दुकानों और कारोबार के लिए दिन तय कर दिए, मगर शस्त्र और कारतूस के कारोबार को कहीं शामिल नहीं किया गया। इनकी दुकानें बंद पड़ी हैं। शनिवार को शस्त्र विक्रेताओं ने इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
आर्म्स एंड एम्यूनेशन डीलर्स ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि 19 मई को सभी दुकानें खोलने के लिए दिन तय कर दिए गए लेकिन इस आदेश में शस्त्रों की दुकानें शामिल नहीं है। शस्त्रों की दुकानें न खुलने से दुकानदार आर्थिक संकट से जूझ रहे है।
कहा कि बांदा जिले में 17 शस्त्र की दुकाने हैं। सबसे ज्यादा 11 दुकानें बांदा शहर में है। बबेरू में 3, नरैनी में 2 और अतर्रा में एक दुकान है। शस्त्र व्यवसायियों ने डीएम से शस्त्र और कारतूस की दुकानों के लिए दिन तय करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष कमरूद्दीन खां (बुंदेलखंड गन हाउस), सचिव रवि मेहरा (गरीब चंद्र एंड संस), कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता (शिखर गन हाउस) सहित व्यापार मंडल महामंत्री अमित सेठ भोलू भी शामिल थे। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।