फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को जिस तमंचे से मारी गोली, खुद को उसी से उड़ा लिया

विज्ञापन
The one who shot the elder brother committed suicide - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। जिस तमंचे से बड़े भाई को गोली मारी उसी तमंचे से छोटे भाई ने खुद को उड़ा लिया। कौहारा जंगल में उसका शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस तमंचा कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है। परिजन भी घटना के पीछे आत्मग्लानि बता रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी नत्थूलाल (50) का रविवार को दोपहर कौहारा गांव स्थित खेत में बबूल के पेड़ के पास शव मिला। उसकी दाढ़ी के नीचे गहरा घाव था। नजदीक में तमंचा पड़ा था। चरवाहों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। इनमें एक खोखा था। क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। उसने कब और कैसे खुद को गोली मारी है, इसकी जांच की जा रही है।
इससे पहले नत्थूलाल ने पहली जुलाई को सुबह जमीन के विवाद में अपने बड़े भाई रामकृपाल को तमंचे से गोली मारी थी। गोली रामकृपाल के दाहिने हाथ में लगी थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज हुआ। कोतवाली में आरोपी नत्थू के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। बताया गया है कि भाई को गोली मारने पर आत्मग्लानि के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें