फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर की रखवाली कर रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
तालाब के किनारे खून के नमूनों की जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। बोर की रखवाली करने गए वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की गर्दन और जिस्म में गहरे घाव थे। शक के आधार पर पुलिस ने पूर्व डीडीसी के भतीजे को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी दर्शन कुशवाहा (65) पुत्र चिंता कुशवाहा गांव के पूर्व डीडीसी मुन्ना पाल के बोर की रखवाली करता था। सोमवार की रात घर से बोर सोने गया था। इसके बाद लापता हो गया। परिजन दो दिनों से उसे खोज रहे थे। पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी थी।
गुरुवार को दोपहर गांव स्थित बड़े तालाब में जूट का बोरा दिखने पर मृतक के दिव्यांग पुत्र मूलचंद्र और उसके नाती सत्यवीर कुशवाहा ने उसे बाहर निकाला। बोरे में ईंट-पत्थर और लोहे का पटरा बंधा था। उसे खोला तो उसमें दर्शन का शव मिला। सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण किया। दर्शन के गर्दन और सीने में गहरे घाव थे। धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मूलचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि छह दिन पूर्व मृतक दर्शन द्वारा बोर की चाबी न देने पर पूर्व डीडीसी के भतीजे से विवाद हुआ था। वह खुन्नस मानने लगा था। सीओ सदर आनंद पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें