फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य

Sun, 14 Sep 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा के रामजानकी मंदिर परिसर में कार्यशाला में जानकारी देते गिरिजेश तिवारी। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा/बबेरू। सेवा पखवाड़ा को लेकर शनिवार को भाजपा की मंडल कार्यशालाएं आयोजित हुईं। इसमें होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई। अतर्रा के रामजानकी परिसर में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल प्रभारी गिरिजेश तिवारी व मंडल प्रवासी डॉ. देवेंद्र भदौरिया ने की। उन्होंने दो अक्टूबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी सदस्यों को देते हुए केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गिरिजेश तिवारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह कार्यकर्ताओं की निष्ठा व समर्पण पर निर्भर करता है। इस दौरान संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, संजय सिंह, भरतलाल कोटार्य, दिनेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं बबेरू के एक सभागार में आयोजित कार्यशाला में पंचायत व स्नातक एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला में विश्वेश्वर पांडेय, अजय पटेल, सुधीर कुशवाहा, विजयपाल, राकेश अग्रहरि, रामप्रकाश साहू, विजय विक्रम सिंह, पंकज द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें