फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नया कानून काला ही नहीं अंधा भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नए कानूनों के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर जनसभा हुई। जिसमें सभी ने एक स्वर से नए कानूनों का विरोध किया। वकीलों के आंदोलन को भाकियू, कांग्रेस, दिव्यांग पार्टी, ट्रक आपरेटर एसोसिएशन ने पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि सरकार के नए कानून काला नहीं बल्कि अंधा कानून है। इसमें एक अपराध को रोकने के लिए दूसरे अपराध को बढ़ावा दिया गया। कहा कि सरकार इसे पहली जुलाई से लागू करना चाहती है। ऐसे में उनके पास आंदोलन के लिए ज्यादा समय नहीं है। कहा कि उनके आंदोलन में अब विपक्षी पार्टियां, व्यापारी, किसान, दिव्यांग, ट्रांसपोटर्स सभी आगे आ रहे है।
शनिवार को बार संघ सभागार में बार संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों की बैठक होगी। जिसमें मशाल जुलूस, बुंदेलखंड स्तरीय सम्मेलन, दिल्ली कूच आदि पर विखर विमर्श किया जाएगा। आंदोलन की जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। कहा यह लड़ाई सिर्फ वकीलों की नहीं है, बल्कि नए कानूनों से कोई अछूता नहीं है। कहा कि जब सत्ता व विपक्ष दोनों मूक हो जाए तो कानून पर प्रहार होता है। नौकरी करने वाला लड़ाई नहीं लड़ सकता है। लड़ाई तो वकील ही लड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने बार कौसिंल ऑफ यूपी व दिल्ली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि काले कानून की लड़ाई में इनकी चुप्पी ठीक नहीं है। कहा कि बार संघ सांसद, विधायकों से आंदोलन में सहयोग की भीख नहीं मांगेगा। वह आगे नहीं आए तो आगे आने वाले चुनाव में अधिवक्ता जवाब देगा। जिला महासचिव रामप्रकाश शिवहरे, पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भूपत बाबू, रमेश द्विवेदी, द्वारिकेश मंडेला, उमाशंकर, अभिषार दीक्षित, छत्रपाल सिंह, कैलाश गौतम, विक्रांत सिह, टीना कंनौजिया, साधन द्विवेदी ने कहा कि नए कानूनों के विरोध में लड़ाई आरपार की होगी। इसके लिए चाहे संसद भवन क्यो न घेरना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें