फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति के खिलाफ दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नशीली दवाएं खिलाकर चारपाई में बांधकर दुष्कर्म करने और वेश्या जैसे अपशब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पति अपराधी प्रवृति का है। आरोप लगाया कि उसे नशीली और उत्तेजक दवाएं खिलाकर उसके साथ सहवास का प्रयास करता है। मना करने पर चारपाई में रस्सी से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। आए दिन उसके साथ अभद्रता करता है। शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि वह पहली पत्नी की हत्या कर चुका है। इन दिनों वह जमानत पर है।
पति को उसका बहनोई और भांजे उकसाते है। कहते हैं कि पत्नी की हत्या कर दो, हम जेल से छुड़ा लेंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति उसे वेश्या कहकर समाज में बदनाम करता है। इससे उसका जीना मुहाल हो गया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें