फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला ढहा, बालू खोद रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के पाड़ादेव (रिसौरा) गांव में शुक्रवार की रात नदी किनारे बालू की खुदाई करते समय टीला ढह जाने से युवा मजदूर दबकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव का गोरा (37) पुत्र बद्ी श्रीवास शुक्रवार की रात को बरुआ स्योढ़ा गांव के ट्रैक्टर पर खुदाई की मजदूरी करने पाड़ादेव (नरैनी) गांव गया था। नदी किनारे बालू खोदते समय अचानक टीला ढह गया।
गोरा बालू में दब गया। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला और जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि घटना के समय सात मजदूर और एक ट्रैक्टर चालक मौजूद थे। पिता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें