फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं ने फसल चट की तो किसान ने खेत में पीया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कर्ज लेकर बोई मूंग की फसल अन्ना जानवरों के चट कर देने से परेशान लघु किसान ने खेत में ही जहर पीकर आत्महत्या कर ली। हैरत की बात यह है कि मुख्यालय से मात्र आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव में हुई इस घटना से राजस्व विभाग के अधिकारी अनभिज्ञ हैं। पुलिस ने भी साधारण आत्महत्या के रूप में शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चकचटगन गांव में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे रामचंद्र निषाद (48) पुत्र भूरा ने घर के नजदीक स्थित खेत में कीटनाशक पी लिया।
कुछ ही देर में मौजूद पत्नी और अन्य परिजनों को खबर मिली तो उसे प्राइवेट वाहन से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज शुरू ही हुआ था कि मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने शव मर्च्युरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक के भाई चंद्रभवन व भांजे कल्लू ने बताया कि अपनी मात्र दो बीघा जमीन में इस वर्ष मूंग बोने के लिए रामचंद्र ने कुछ लोगों से लगभग 25 हजार रुपये कर्ज लिया था। डेढ़ बीघा में मूंग और चरी बोई थी। फसल अच्छी हो रही थी। इसे अन्ना मवेशी से बचाने के लिए वह खुद रात में भी खेत पर ही सोता था।
शुक्रवार की शाम रामचंद्र खाना खाने घर आ गया था। इसी बीच अन्ना पशुओं के बड़े झुंड ने हरीभरी फसल सफाचट कर दी। रात करीब नौ बजे रामचंद्र खेत पहुंचा तो खेत की हालत देखकर तनाव में आ गया।
परिजनों को कुछ भी बताए बगैर घर में रखा कीटनाशक ले गया और खेत में जाकर पी लिया। उधर, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम का कहना है कि परिजनों द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। फिर भी वह जांच कराएंगे। कोतवाली देहात इंसपेक्टर आरपी सिंह ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें