फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में शनिवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या वृंदा विजय जिनराल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के जीवन में प्रकाश डालन व उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। विद्यालय के विकास की अभिभावकों को जानकारी दी। बाद में नृत्य, अर्थशास्त्री सेमिनार, हिंदी दिवस में आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वॉलीवाल में श्रेयांशी, अंजली, वूमेन, खो-खो लीग में वंदना, लक्ष्मी, नेशनल खो-खो में अंशुल यादव, अमन यादव, नेशनल बालिका खो-खो में प्रांशी यादव, नेशनल शूटर अंश प्रजापति को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बच्चों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

हाईस्कूल व इंटर में प्रथम स्थान आने वाले छात्रों को आरके सिंहा स्कॉलरशिप व भागवत प्रसाद स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। कक्षा-10 की छात्रा मानसी को 7500, व कक्षा-12 की छात्रा शिवानी सिंह को 15000 रुपये भागवत प्रसाद स्कॉलरशिप व शील्ड दी गई। रीजनल मैनेजर आर्यावर्त बैंक मनोज गुप्ता, विद्यालय के नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा, निर्देशिका संध्या कुशवाहा, चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा समेत शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें