फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुताई करने गए मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मकान में पुताई करने गए मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर बाद ठेकेदार पहुंचा तो उसे फंदे से लटका पाया। परिजनों ने बेटी की शादी में लिए गए 50 हजार रुपये कर्जा उतारने को लेकर परेशान होना बताया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब निवासी महेश (45) ने गुरुवार को सुबह आजाद नगर मोहल्ला स्थित मोहम्मद अकील के मकान में पड़े जाल से रस्सी से फंदा लगा लिया। दोपहर बाद ठेकेदार नौशाद वहां पहुंचा तो उसे जाल से लटका पाया। नौशाद ने मकान मालिक, पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी उर्मिला ने बताया कि सात मई 2021 में बड़ी बेटी आकांक्षा की शादी हुई थी।
शादी के लिए रिश्तेदारों और व्यवहारियों से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज अदायगी के लिए वह परेशान रहते थे। घर के लोग समझाते थे पर वह चिंता में ही रहते थे। इन दिनों वह नौशाद ठेकेदार के अंडर पर पुताई का काम कर रहे थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घर में दो बेटे व दो बेटियां हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन कर्ज की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें