फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेरहवीं में जा रहे दंपती पर फरसे व लाठी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर तीन लोगाें ने फरसा, लाठी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दंपती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुरिज पाल (60) पत्नी विद्या देवी (55) के साथ बुधवार की शाम रिश्तेदारी में अमलोहरा गांव में तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। रास्ते में गांव के विजय किशोर, वेद प्रकाश, बाबू आदि ने रोककर फरसा व लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
ग्रामीणों के आने पर हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घायल सुरिज पाल ने जिला अस्पताल में बताया कि विजय किशोर से उनकी जमीन की रंजिश है। उसने पत्थरगड़ी भी उखाड़ दी थी। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया है। घायल दंपती ने कमासिन थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें