बांदा। मासूम के साथ ही दरिंदगी की जांच पुलिस शुक्रवार को पूरी कर लेगी। मामले की जांच कर रहे एसएसआई रामदिनेश तिवारी अपनी विवेचना पूरी करने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार को चार्जशीट तैयार हो जाएगी।
एक-दो दिन में चार्जशीट भी कोर्ट भेज दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने गुरुवार की देर शाम बताया कि मासूम के अपहरण और दुष्कर्म की घटना में उन्होंने पिता की तहरीर पर अपहरण, बंधक बनाकर रखना, दुष्कर्म के बाद मरणासन्न स्थिति में छोड़ देना और नाबालिग के साथ लैगिंग अपराध की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। जांच अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर जांच पूरी करेंगे।