फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मृतक की याद में फलदार पौधे लगाएगा संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो14-बैठक में पौधरोपण का संकल्प लेते संस्थान के पदाधिकारी।-स्रोत संस्था
विज्ञापन

बांदा। मृतकों की याद में सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान पौधे लगाएगा। यह निर्णय रविवार को तिंदवारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास हुई बैठक में लिया गया। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड केसरी मुंगूस के कल्लू पहलवान की अध्यक्षता में मृतक के भोज पर कम खर्च करने, पटेल सेवा संस्थान की क्षेत्रीय व ग्रामीण इकाइयों और ग्रामीण कमेटियों के गठन तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए मृतक की याद में फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। संस्थान अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल ने कहा कि मृतक भोज का पैसा बचाकर बच्चों की शिक्षा पर लगाया जाए। संचालन महामंत्री विजय राम पटेल ने किया।राजकरन पटेल, जगदीश पटेल, रमेश पटेल, रोहित पटेल, बुद्धराज, राममिलन सिंह, दिनेश कुमार निरंजन, किसान नेता, शत्रुघ्न पटेल व चंद्रसेन पटेल भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें