फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा पांच क्विंटल खोया, झांसी से लाया गया था, मालिक भागा

Sun, 18 May 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
खोया से लदा ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार की शाम पांच कुंतल मिलावटी खोया पकड़ा है। रेलवे स्टेशन के बाहर खोया प्लास्टिक की सात बोरियों में एक ई-रिक्शा में लदा था। टीम के पहुंचते ही खोया मालिक भाग निकला। बताते है कि खोया झांसी-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से आया था। टीम ने खोया को कब्जे में लेकर खोया मालिक को फोन करके बुलाया, लेकिन शाम सात बजे तक वह मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि खोया मालिक के न आने पर खोया कोतवाली पुलिस को सौंप दिया जाएगा और 24 घंटे तक खोया मालिक के आने का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद खोया केन नदी घाट किनारे नष्ट करा दिया जाएगा। यदि वह आता है तो खोया का सैंपल लेकर उसे सौंप दिया जाएगा। यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के निर्देशन में की गई। बताते हैं कि सहालग के चलते खोया व्यापारी झांसी, हरपालपुर, ओरझा, बरुआ सागर से ट्रेन से खोया बांदा ला रहे है। इसकी भनक विभाग को काफी अर्से से थी, लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश, जितेंद्र सिंह पटेल, प्रशांत मलैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें