फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्र की मौत

Mon, 12 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पांच राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू के आजाद नगर निवासी अमित (18) पुत्र गोरेलाल यादव व ज्ञानेंद्र (15) पुत्र मूलचंद्र व हिम्मत (17) पुत्र रोशन वर्मा रविवार को कमासिन रोड पर कुचेंदू बस स्टैंड के पास स्कार्पियो की टक्कर से घायल हो गए थे। अमित को सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था। उधर, खन्ना (महोबा) थाना क्षेत्र के कुलगुवां निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव (20) पुत्र जगपाल यादव सोमवार को दोपहर कचहरी के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र है और यहां जेल रोड शंभू नगर में रहता है।

एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी चंद्रकली (26) पत्नी बद्री प्रसाद रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। कबरई (महोबा) निवासी जयंती (15) पुत्री परमलाल रविवार को सुबह खेत जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव में शिवशंकर पटेल (54) पुत्र रामरतन पटेल रविवार को सुबह खेत की जुताई करते समय कल्टीवेटर की चपेट में आकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में कोर्रम गांव निवासी धीरज (12) पुत्र कुंवर पाल छत से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें