फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में बढ़े 50 रुपये, मंडल में 1.52 लाख एमटी खरीद का लक्ष्य

Sat, 21 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 50 रुपये का इजाफा करते हुए खरीददर 1450 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। उधर, चित्रकूट मंडल में 1.52 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बीते वर्ष यह लक्ष्य 1.14 लाख मीट्रिक टन था। नया लक्ष्य 37 हजार मीट्रिक टन ज्यादा है। इस साल गेहूं की अच्छी पैदावार के आसार हैं। इससे लक्ष्य में 40 फीसदी का इजाफा किया गया है।

संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग मंडल में गेहूं खरीद तैयारियों में जुट गया है। पिछले वर्ष 1400 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित था। इस साल 1450 रुपये में खरीदा जाएगा। शासन ने मंडल में पहली अप्रैल से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में नए वित्तीय वर्ष में करीब 40 फीसदी खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 2013-14 में 58,709 मीट्रिक टन था। इस वर्ष बढ़ाकर 1,52,500 मीट्रिक टन कर दिया गया है। बांदा में 52,500 मीट्रिक टन, महोबा में 20,000, हमीरपुर में 46,000 तथा चित्रकूट में 34,000 नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष 42,000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कम हुई थी।

इस वर्ष मौसम अनुकूल होने से गेहूं की रिकार्ड पैदावार होने की उम्मीद है। संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार ने बताया कि शासन की मंशानुरूप मंडल में गेहूं खरीद की जाएगी। बोरों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को लाइन न लगानी पड़े इसके लिए 89 अतिरिक्त क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। खरीद के बाद गेहूं भंडारण को निजी गोदामों का सहारा लिया जाएगा।

197 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
गेहूं खरीद के लिए इस वर्ष 197 क्रय केंद्रों को मंजूरी मिली है। 32 अन्य नए केंद्रों के प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। पीसीएफ के 114, यूपीएसएस 22, खाद्य विभाग मंडल के चारों जिले बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में छह-छह सेंटर खोलेगा। पीसीएफ के बांदा में  39, हमीरपुर में 38, महोबा में 13 तथा चित्रकूट में 24 सेंटर होंगे।

यूपी स्टेट एग्रो के बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट में दो-दो तथा महोबा में एक केंद्र खुलेगा। यूपीएसएस के बांदा में 11, हमीरपुर में आठ, महोबा में दो व चित्रकूट में 16 क्रय केंद्र खोले जाएंगे।

कर्मचारी कल्याण निगम व एनसीसीएफ के चारों जिलों में दो-दो सेंटर होंगे। नैफेड के बांदा व हमीरपुर में तीन-तीन तथा महोबा व चित्रकूट में दो-दो केंद्र खुलेंगे। भारतीय खाद्य निगम के महज एक-एक सेंटरों पर गेहूं खरीद होगी।

पांच लाख प्लास्टिक बोरी की डिमांड
चित्रकूट मंडल में गेहूं खरीद के लिए सुरक्षित रखने के लिए 30.50 लाख बोरों की जरूरत है। इसके सापेक्ष 26,62,500 बोरे उपलब्ध हैं। पांच लाख प्लास्टिक बोरी की डिमांड की गई है। ये बोरियां शीघ्र मिल जाएंगी।

बांदा में 10.50 लाख बोरों की जरूरत पड़ेगी। इसके सापेक्ष 13.09 लाख बोरे उपलब्ध हैं। महोबा में चार लाख के सापेक्ष 3,63,500 बोरे, हमीरपुर में 9.20 लाख के सापेक्ष 8.27 लाख तथा चित्रकूट में 6.80 लाख बोरों की जरूरत के सापेक्ष 1,62,500 बोरे उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें