अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के बरेहंडा गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी के लिए गुड़गांव में था। 11 जनवरी की रात को उसके घर बरेहंडा में उसकी पत्नी को गुलाब, मनीष और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति झूठ बोलकर कि अनिल जिला अस्पताल में भर्ती है, उसने बुलाया है कहकर अपने साथ ले गए। पत्नी घर में रखे 50 हजार रुपये भी लेकर उनके साथ चली गई।
अगले दिन जब उसे घटना की जानकारी मिली तो वह गुड़गांव से लौटकर आया। अनिल ने थाना अतर्रा में जानकारी दी। पुलिस ने केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी है। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने पत्नी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और धनराशि लूट ली है।आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस महिला की तलाश में लगी है।