बांदा। वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वाधान में आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की ओर से सोमवार को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं ने मातृ दिवस पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
ज्योत्सना पुरवार ने कहा कि मां को सर्वोपरि जगत जननी की उपाधि दी गई है। शिशु के जन्म से लेकर जीवन भर निस्वार्थ प्रेम के इस कर्ज को कभी भी चुकाया नहीं जा सकता। मां के प्रेम भाव को समर्पित इस कार्यक्रम में वैदिक रीति रिवाज से सभी बच्चों ने मां का पूजन किया। हल्दी कुमकुम लगाकर पुष्प माला अर्पण कर लाल चुनरी पहन कर मुंह मीठा कराया। आरती करके बच्चों ने मां का आशीर्वाद लिया।
भारत माता को समर्पित वंदे मातरम नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने सामूहिक नृत्य ‘तू कितनी अच्छी है’ और ‘यह तो सच है कि भगवान है’ नृत्य की प्रस्तुति देखकर सभी माताएं बेहद भावुक हो गईं। ज्योत्सना पुरवार, डॉ. शबाना रफीक, कवयित्री छाया सिंह ने मां का महत्व बताया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। संचालन पंकज रावत ने किया।
स्टूडियो निर्देशिका रश्मि गुप्ता निशा ने बताया कि हर साल मातृ दिवस का कार्यक्रम स्टूडियो की ओर से आयोजित किया जाता है। जो साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है और बेहद खुशी है कि बच्चे उत्साहित होकर मनाते हैं। डॉ. मोनिका सक्सेना, संतोष ओमर, नीलिमा पुरवार, डॉ.संगीता, अनीता, सुनीता, विमला, मोनी, ऐश्वर्या, सरोज, पूर्ति, अंकिता, संध्या, सुधा, अनु, सुनीता पटेल और शिशु मंदिर की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।