फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार्यकाल के आखिरी दिनों में विवादित बरात घर बनवा रही ग्राम पंचायत

Tue, 13 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 03 ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट आए ग्रामीण व एआईएमआईएम अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
बांदा। यूपी वक्फ बोर्ड में दर्ज पंजीकृत प्राचीन सार्वजनिक कब्रिस्तान की भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा बरात घर निर्माण शुरु कराने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी बबेरू एसडीएम को पत्र भेजकर वक्फ संपत्ति की सुरक्षा का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बबेरू तहसील के हरदौली गांव निवासियों ने सोमवार को कमिश्नर और डीएम को उनके कार्यालयों में सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में कहा कि गांव के गाटा संख्या 2947 (19 बिसवा) वक्फ संपत्ति के रूप में वक्फ बोर्ड में गजट और रजिस्टर्ड है। यह सार्वजनिक कब्रिस्तान है। यहां शव दफनाए जाते हैं। ग्राम पंचायत अब यहां बरात घर का निर्माण करा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अब जबकि ग्राम पंचायत और प्रधान का कार्यकाल खत्म होने को है और चुनाव नजदीक हैं तो गांव का माहौल खराब करने तथा वोटों की राजनीति के लिए इस निर्माण की सुध ली गई है। ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित रखने और निर्माण रोकने की मांग की है। साथ ही चकबंदी दस्तावेज दुरुस्त कराने का भी अनुरोध किया है। है। ज्ञापन देने वाले ग्रामीणों की अगुवाई एएमआईएमआई जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने की। इसी संगठन के मो. वसीक, शमी अहमद, जीशान मंसूरी सहित ग्रामीण शमी, रऊफ शाह, अनीस खां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें