बांदा। विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी जागरुकता शिविर और गोष्ठी आयोजित की। एचआईवी और भेदभाव की समाप्ति के लिए जागरूक किया। उधर, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में गोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ के निर्देशन में कैंडल मार्च और जागरुकता शिविर तथा हस्ताक्षर अभियान आयोजन का उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डा. आरएन प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य भेदभाव, एड्स और महामारी की समाप्ति के लिए जनपद के सभी विभाग एकीकृत जांच एवं परामर्श केंद्र से कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। एड्स नियंत्रण अधिकारी डा.एमसी पाल और राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी कार्यक्रम अधिकारी डा. आदित्य कुमार व कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार ने भी जानकारियां दीं। मुन्नालाल प्रजापति, गनेश प्रसाद, सुधांशू, मृत्युंजय शुक्ला, अजय कुमार, संजय, अखिलेश आदि शामिल रहे।
उधर, महिला डिग्री कालेज में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि जागरूकता ही उपाय और उपचार है। प्रवक्ता डॉ.सबीहा रहमानी ने एड्स पीड़ितों की सामाजिक स्थिति एवं जागरूकता अभियान की सफलता के बारे में बताया। डॉ. अंकिता तिवारी के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। आस्था व अंशिका गुप्ता, भाषण में सीता देवी व आस्था अव्वल रहीं। डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. माया वर्मा, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. सपना सिंह, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. मो. अफजल, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. अस्तुति वर्मा, डॉ. नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे।