कमासिन । बुधवार को बसपा कैडर शिविर व कार्यकर्ता गोष्ठी में बुंदेलखंड सेक्टर प्रभारी शिव दयाल रत्नाकर ने कहा कि बसपा महापुरुषों की विचारधारा से चलती है। आरएसएस की विचारधारा विषमता पर आधारित है। कहा कि देश में लगभग 4 हजार जातियों में बहुजन समाज बिखरा पड़ा है। जातियों में भाईचारा नहीं है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक शुक्ला ने कहा भाजपा की गलत नीतियों से ही खाद की भीषण समस्या है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी के कार्यकाल की सराहना की। जिला पंचायत सदस्य राजा विश्वकर्मा व पूर्व विधान सभा क्षेत्र संयोजक राम सिंह वर्मा, राकेश कुमार अकेला ने पार्टी की मजबूती का आह्वान किया। गोष्ठी में विनय कुमार कुशवाहा, लखन दुबे, गोपाल तिवारी, जय प्रकाश द्विवेदी, गोरेलाल रुपोलिहा, जय नारायण दुबे, जितेंद्र गौतम, शिव सेवक शुक्ला, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश चंद्र शुक्ला, गुलाब सिंह, कुलदीप तिवारी, श्याम तिवारी, चंद्रेश सिंह, रामचंद्र पांडे, जयनारायण दुबे, विद्यासागर वर्मा, छोटे लाल वर्मा प्रधान, राम प्रसाद पूर्व प्रधान, राकेश कुमार प्रधान, विशंभर वर्मा, मुन्ना तिवारी, आदि मौजूद रहे। विजय करन यादव (खरौली) ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।