फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती ने खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के कहला बगहा डेरा निवासी कल्ली (19) ने शुक्रवार की दोपहर खेत में लगे बबूल के पेड़ से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। शाम को माता-पिता खेत पहुंचे ताे फंदे से लटकी मिली। परिजन कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

चचेरे भाई पंचा ने बताया कि कल्ली की शादी तय हो चुकी थी। एक पहली मई को बरात आनी थी। घर में कोई कमी नहीं थी। लड़के पक्ष की ओर से दहेज आदि की भी कोई समस्या नहीं थी। कल्ली ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, वह नहीं जानता। कल्ली पांच बहन और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी।
बताया कि शनिवार की दोपहर अपने खेत में चना की कतराई के लिए गई थी। चना ढोने के बाद सबमर्सिबल पर नहाने चली गई। नहाकर लौटकर आने पर खुदकुशी कर ली। पिता बदलू निषाद के पास सात बीघा जमीन है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि खुदकुशी का कारण परिजन नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें