फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा/फतेहगंज। ससुराल में युवती ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा जला लिया। पिता ने ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव निवासी प्रेमचंद्र कोरी की पत्नी पूजा (25) ने गुरुवार को सुबह मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त घर में सिर्फ 14 वर्षीय ननद अंजना थी। पति सहित अन्य सदस्य मजदूरी करने गए थे।
परिजनों के मुताबिक तीन दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। उधर, मृतका के पिता सुरेश कोरी ने बताया कि पूनम की शादी 2017 में हुई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फतेहगंज थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें