फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 नई ग्राम पंचायतों के गठन का गजट प्रकाशित

Sun, 01 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पूर्व प्रदेश सरकार ने नई ग्राम पंचायतों के गठन संबंधी गजट प्रकाशित कर दिया। इसमें जिले के आठ विकास खंडों में 34 ग्राम पंचायतों का इजाफा हुआ है। नतीजे में अब ग्राम पंचायतों की संख्या 437 से बढ़कर 471 हो गई है।
विज्ञापन


अंतिम रूप से प्रकाशित गजट में सबसे अधिक सात ग्राम पंचायतें बड़ोखर खुर्द ब्लाक में बढ़ी हैं। नरैनी में छह, तिंदवारी और महुआ में पांच-पांच, बबेरू में चार, कमासिन में तीन, जसपुरा व बिसंडा में दो-दो ग्राम पंचायतों का इजाफा हुआ है।

नई पंचायतों में बड़ोखर ब्लाक में बिसंडी खुर्द, हरदौली, दोहा, जमुनीपुरवा, रेउना, पिपरी व करछा। तिंदवारी ब्लाक में माटा, दोहतरा, कुकुवाखास, भुजौली, जमुआ। जसपुरा ब्लाक में तनगामऊ, गड़ोला। महुआ में बिगहना, सेमरिया मिर्दहा, भसरौड़ा, कल्हरा, पौंडरा। नरैनी ब्लाक में बसरेही, महुई, बनई, दिउली, गजपतिखुर्द, बड़ैछा। बबेरू में वनबरौली, अरथरा, उमरी, भदवारी।
विज्ञापन


बिसंडा में उमरेंहडा, बीरीबिरहंड। कमासिन में दतौरा, स्योहट, भदांव ग्राम पंचायतें शामिल हैं। उधर, बड़ोखर ब्लाक की भवानीपुरवा ग्राम पंचायत का नाम बदलकर लड़ाकापुरवा कर दिया गया। तिंदवारी ब्लाक में अरसौड़ा अब बहिंगा ग्राम पंचायत के नाम से जानी जाएगी।

महुआ ब्लाक में बरसड़ा खुर्द का नाम बरसड़ा बुजुर्ग कर दिया गया है। उधर, पुनर्गठन के बाद नरैनी ब्लाक में सबसे अधिक 83 ग्राम पंचायतें हो गईं। महुआ में 76, बबेरू में 61, बड़ोखर खुर्द में 59, तिंदवारी मे 56, कमासिन में 55, बिसंडा में 49 और जसपुरा ब्लाक में 32 ग्राम पंचायतें हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें